{"_id":"6691dd75ac64bc28290f1ec4","slug":"theft-in-two-trains-thieves-took-away-cash-along-with-laptop-ambala-news-c-36-1-amb1001-126105-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो ट्रेनों में चोरी, लैपटॉप सहित नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो ट्रेनों में चोरी, लैपटॉप सहित नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे ही दो चोरी के मामले दो अलग-अलग ट्रेनों से सामने आए हैं। अब इस संबंध में अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में आगरा निवासी दीपक शिवहरे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो आगरा से अंबाला के लिए ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। नई दिल्ली से ट्रेन के चलने पर वो शौचालय गया था। जब वो वापस आया तो सीट से उसका बैग गायब था। बैग में आधार कार्ड, पैनकार्ड, लाइसेंस और लैपटाॅप था जोकि चोरी हो गया। इसी प्रकार दूसरे मामले में पंजाब के गुरदासपुर निवासी हर्ष कुमारी ने बताया कि 13 जून को वो ट्रेन नंबर 11905 में मथुरा से होशियारपुर तक यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात ने सीट पर रखे पर्स को चोरी कर लिया। पर्स में कुछ नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। ट्रेन में जांच-पड़ताल के बाद भी पर्स नही मिला तो कुछ समय बाद उसे फोन आया कि उसका पर्स अंबाला रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल लाइन पर पड़ा हुआ मिला है और उसमें कुछ दस्तावेज हैं, लेकिन पैसे नहीं। हर्ष कुमारी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसकी ऊपर वाली 46 नंबर सीट पर दो युवक बैठे थे। उनकी जानकारी टीटीई को थी। इसलिए उसे शक है कि पर्स चोरी के मामले में उन दोनों लड़कों का हाथ है।