फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Theft in Defence Colony; thieves steal bank deputy manager's jewellery

Ambala News: डिफेंस कॉलोनी में चोरी, बैंक की उप प्रबंधक के गहने ले गए चोर

Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Theft in Defence Colony; thieves steal bank deputy manager's jewellery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ससुर की मृत्यु पर बच्चों सहित देहरादून गई बैंक अधिकारी के घर में चोरी हो गई। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी निवासी और पंजाब नेशनल बैंक की उप प्रबंधक विनिता रावत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो डिफेंस कॉलोनी में बच्चों सहित किराए के मकान में रहती है। उनके पति एयरफोर्स में कार्यरत हैं। 13 अक्तूबर को उनके ससुर की मृत्यु होने के कारण वो घर का ताला लगाकर सुबह 4 बजे देहरादून चले गए थे। 14/15 अक्तूबर की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे मोबाइल पर घर में लगे कैमरे से संबंधित संदेश आया तो इसमें दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घूमते दिखाई दिए, उन्होंने मुंह पर कपडा बांधा हुआ था। उसी समय उन्होंने अपने जानकार नवीन कुमार पूनिया को फोन किया तो वो कुछ ही देर में घर पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर शोर मचाया तो दोनों आरोपी घर का दरवाजा फांदकर भाग गये। 15 अक्तूबर को वापिस आकर जब उन्होंने अपना सामान चैक किया तो पाया कि सोने का एक मंगलसूत्र, 2 कड़े, एक अगूंठी, एक किट्टी सैट, चैन, तीन जोड़ी कान के झुमके गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed