फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The youth was killed by roasting with bullets in broad daylight at the entrance of the temple

मंदिर के द्वार दिनदहाड़े युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The youth was killed by roasting with bullets in broad daylight at the entrance of the temple
अंबाला। प्राचीन ऐतिहासिक हाथीखाना मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदिहाड़े ग्वालमंडी निवासी जीतू (35) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक की बहन हंस कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे महज 10 सेकेंड में ही हमलावरों ने जीतू को धड़ाधड़ आठ गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ जीतू को छावनी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 20 मिनट चले उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। जीतू की गर्दन, छाती, टांग, जांघ व पीठ पर आठ गोलियां लगी हुईं थी। यह पूरा घटनाक्रम पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे जीतू पैदल ही गायों को बांधने के लिए मंदिर के बाहरी प्रवेश द्वार के पास पहुंचा था, तभी पीछे से पल्सर बाइक पर दो युवक आए। इतने में जीतू कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे एक हमलावर ने जीतू की गर्दन पर गोली मार दी। जीतू घुटने टेककर जमीन पर बैठ गया। इसके बाद बाइक से उतरकर बदमाश ने एक के बाद एक करीब 6 गोलियां उसके शरीर में दाग दी। इसी बीच बाइक खड़ी करके दूसरा साथी भी आया और उसने भी रंजिश निकालते हुए गोलियां मारी। तसल्ली होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और उनके बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि जीतू जमानत पर चल रहा था। उस पर अपहरण व मारपीट सहित अन्य मामलों में केस चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर किया पुलिस ने हत्या का केस दर्ज
मृतक की बहन हंस कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ माऊ, अर्जुन उर्फ अज्जु के साथ-साथ शम्मी पंडित, सोनू उर्फ गज्जु, मोनू डागर, अमन गप्पू, अर्जित, स्पलेंडर सिंह, रणधीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

9 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जब जीतू अपनी गायों को बांधने जा रहा था तो आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।
-रामकुमार, डीएसपी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed