फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The young man ran away and became a headache, his bank accounts were also searched

Ambala News: सिरदर्द बना भागा जवान, बैंक खाते भी खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
The young man ran away and became a headache, his bank accounts were also searched
अंबाला। सेना की कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के दौरान कार सवार अपने साथियों सहित भागा जवान पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। करीब डेढ़ माह बाद भी जवान गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल के डंप उठाने के साथ-साथ जवान के बैंक खाते भी खंगाल लिए है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जबकि साइबर क्राइम के साथ-साथ पंजाब पुलिस की भी मदद ली जा रही है। कई बार जवान के घर सहित रिश्तेदारों व अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जा चुकी है। यहां तक की जवान के परिजनों से भी पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

पड़ाव थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही तरनतारन निवासी 3 सिख यूनिट के सिपाही परमिंदर सिंह और उसे भगाने वालों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला


शिकायतकर्ता 212 रॉकेट रेजिमेंट के कैप्टन एडजुटेंट फॉर कमांडिंग ऑफिसर शिवम कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 सिख रेजिमेंट परमिंदर सिंह पर आईपीसी की धारा 354 ए (3), पाॅक्सो अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का मुकदमा चल रहा था। आरोपी को 18 जुलाई को 1872 रॉकेट रेजिमेंट के क्वार्टर गार्ड में गिरफ्तारी के तहत रखा गया था। 30 सितंबर को आरोपी को उसके साथी भगा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि भागने में उसकी सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार में 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed