फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The young man had a relationship with the girl for five years, now he refuses to marry her.

Ambala News: युवक ने पांच साल तक बनाए युवती से संबंध, अब शादी से मुकरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The young man had a relationship with the girl for five years, now he refuses to marry her.
अंबाला। शादी का झांसा देकर महेशनगर क्षेत्र का एक युवक पांच साल तक युवती से संबंध बनाता रहा। अचानक उसने मोबाइल पर बात करना बंद कर दिया और युवती का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। जब युवती ने उससे संपर्क किया तो युवक ने युवती से शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। युवती की शिकायत पर अब महेशनगर थाने में टांगरी बांध निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी परिवार का दूर का रिश्तेदार है। मौजूदा समय में वो टांगरी बांध के पास अपनी बहन के घर पर रहता है। यहीं उसकी जान-पहचान हुुई थी। युवती ने बताया कि 25 मई 2018 को उसने उसे अपनी बहन के घर बुलाया। यहां शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला लगातार चलता रहा और वो झूठे आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान 17 मार्च को वह उसे बाइक पर पानीपत के एक होटल में ले गया और उससे संबंध बनाए। युवती ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि उसके परिजन तो राजी हैं, लेकिन उसके जीजा उनकी शादी के खिलाफ है। उन्होंने उसके घरवालों को भी भड़का दिया है। जब युवती ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी और आरोपी के परिवार से बात की तो उन्होंने शादी से साफ इन्कार कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed