{"_id":"681fb60cee2cb2463e0339a2","slug":"the-worker-was-made-unconscious-by-applying-electric-current-ambala-news-c-36-1-sknl1017-142429-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मजदूर ने करंट लगाकर किया था बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मजदूर ने करंट लगाकर किया था बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। नन्हेड़ा के मिलाप नगर में महिला 53 वर्षीय नीना बेदी से हुई छीना झपटी के मामले में खुलासा हुआ है।
घायल ने बताया कि आठ मई की दोपहर दो बजे मजदूर ने आवाज लगाकर कमरे में बुलाया था। जैसे ही वह गई तो बिजली के बोर्ड के करंट लगा दिया था। करंट से बचने के लिए लकड़ी का दीवान पकड़ लिया था। आरोपी ने फंसने के डर से सिर में छेनी और हथोड़े से वार किए। उसी समय वह बेहोश हो गई थी। आरोप कानों से सोने की बालियां, कड़े और गले की चेन लेकर फरार हो गया था। कुछ देर बार होश आया तो गली में पहुंची थी। तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पड़ाव थाना पुलिस ने घायल नीना बेदी की शिकायत पर हत्या का प्रयास व छीनाझपटी की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह था पूरा मामला : शिकायतकर्ता नीना बेदी ने बताया कि तीन दिन से घर की मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार 8 मई की सुबह एक मजदूर को काम करने के लिए घर पर छोड़कर गया था। वह ईंट-बजरी की बात बोलने लगा। दोपहर 2 बजे मजदूर ने आवाज लगाकर साथ वाले कमरे में बुलाया था। जब वह गई तो अचानक हमला कर दिया था। जेवरात उतारकर वह फरार हो गया था।
घायल अवस्था में अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल लाने के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। सिर में कई जगह पर छेनी व हथोड़ा लगने के कारण गहरे घाव आ गए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। संबंधित ठेकेदार से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह मजदूर को कहां से लेकर आया था।