{"_id":"6793f442e0dfb252aa08a907","slug":"the-work-of-the-new-100-bed-building-will-be-completed-at-a-cost-of-20-crores-ambala-news-c-36-1-amb1001-136504-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 20 करोड़ की लागत से पूरा होगा 100 बैड की नई इमारत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 20 करोड़ की लागत से पूरा होगा 100 बैड की नई इमारत का काम
विज्ञापन
अंबाला। 20 करोड़ की लागत से अंबाला छावनी में नागरिक अस्पताल के पास अधूरी पड़ी 100 बैड की नई इमारत का निर्माण पूरा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने नई इमारत को लेकर खाका तैयार कर लिया है और निविदा भी जारी कर दी है ताकि ठेका फाइनल होते ही तुरंत प्रभाव से काम शुरु करवाया जा सके और अधूरी इमारत को पूरा किया जा सके।
100 बैड की नई इमारत के निर्माण से अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की क्षमता 200 बैड की हो जाएगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी फायदा होगा। मौजूदा समय में 100 बैड की सुविधा ही अभी नागरिक अस्पताल में मिल रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण अस्पताल में बैड की कमी खलने लगी है। इसलिए इस योजना का जल्द से जल्द पूरा होना बेहद जरूरी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन साल से रुका काम
तीन से 100 बैड की नई इमारत का काम रुका हुआ है। 14 अगस्त 2019 में नई इमारत का काम शुरु हुआ था। इस पर लगभग 22 करोड़ 81 लाख 84 हजार 428 रुपये खर्च होने थे। इमारत के निर्माण में लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लेकिन वर्ष 2021 में काम को रोक दिया गया। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया और फिर यह मामला ऑबिर्टेशन में चला गया। इस लंबित कार्य का फैसला कुुछ समय पहले ही विभाग के हक में आया था। इसके बाद पुरानी निविदा को रद्द करके नए सिरे से अनुमानित लागत तैयार करने की रुपरेखा तैयार की गई ताकि अधूरा काम पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इमारत का स्वरुप
नागरिक अस्पताल में बन रहे 100 नई बैड की इमारत आठ मंजिला होगी। इमारत की दो बेसमेंट में फ्लोर होंगे,इसमें 46 कारें खड़ी हो सकेंगी। ग्राउंड फ्लोर पर डाॅक्टरों के लिए पार्किंग होगी और यहां करीब 16 कारें खड़ी हो सकेंगी। प्रथम तल पर गायिनी वार्ड, लेबर रूम, दूसरे तल पर आईसीयू और बाल चिकित्सा की व्यवस्था, तृतीय तल पर प्राइवेट वार्ड, सामान्य वार्ड, चौथे तल पर ओटी, पांचवें तल पर कैंटीन एवं प्रशासनिक भवन जबकि छठे तल पर अन्य कार्यालय होंगे।
--
अन्य परियोजनाओं पर भी जल्द शुरु होगा काम
लखनौर साहिब के डिप्लोमा कॉलेज में बनने वाले वेटनरी ब्लॉक और पोस्टमॉर्टम ब्लाक सहित आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र की निविदा भी नए सिरे से लगाई जाएगी। इसी प्रकार अंबाला-साहा हाइवे पर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक डाक्टर व स्टाफ क्वार्टर, अंबाला सिटी में लड़कियों के सरकारी कॉलेज व लघु सचिवालय में प्रशासनिक ब्लॉक का काम शामिल है। जबकि अभी दो मामले आर्बिट्रेशन के पास लंबित हैं। इसमें चंदपुरा गांव में 100 विद्यार्थियों के लिए बनने वाले होम्योपैथिक कॉलेज और 25 बैड के अस्पताल सहित वार हीरोज स्टेडियम का अधूरा निर्माण और फीफा अप्रूव्ड आर्टिफिशियल टर्फ का मामला लंबित है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह थीं करोड़ों रुपये की परियोजनाएं
अंबाला सिटी में लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज के निर्माण का कार्य दिसंबर 2018 में 11 करोड़ 76 लाख 27 हजार 106 रुपये की लागत से, अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक डाक्टरों व कर्मचारियों के लिए 24 करोड़ 98 लाख 94 हजार 984 रुपये की लागत से क्वार्टरों का निर्माण, नागरिक अस्पताल में 22 करोड़ 81 लाख 84 हजार 428 रुपये की लागत से 200 बैड का निर्माण, लखनौर साहिब में 7 करोड़ 61 लाख 35 हजार 940 रुपये की लागत से वेटनरी ब्लॉक का निर्माण और अंबाला सिटी के मिनी सचिवालय में 26 लाख 83 लाख 44 हजार 866 रुपये की लागत से फरवरी 2019 में प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण शुरु किया गया था। अंबाला छावनी में 8 करोड़ 33 लाख 31 हजार 830 रुपये की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण, वार हीरोज स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस व अपग्रेड करने के लिए 42 करोड़ 89 लाख 96 हजार 241 रुपये की लागत से अप्रैल 2017 में काम शुरु करवाया गया था जोकि अधूरा पड़ा है। इसी प्रकार और मार्च 2021 में 35 करोड़ 92 लाख 55 हजार 955 रुपये की लागत से गांव चंदपुरा में शुरु किए गए होम्योपैथिक कॉलेज का निर्माण भी अटका पड़ा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लगभग तीन साल अंबाला छावनी में रुके 100 बैड के नए अस्पताल का काम जल्द शुरु हो जाएगा। अस्पताल के अधूरे कार्य को पूरा करने में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी निविदा को लेकर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्लयूडी।