{"_id":"68263c198e5c978f2d0f4937","slug":"the-work-of-checking-buses-is-being-managed-by-the-bus-station-ambala-news-c-36-1-sknl1003-142701-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काम बसों में चेकिंग का, संभाल रहे बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काम बसों में चेकिंग का, संभाल रहे बस अड्डा
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ और अंबाला छावनी के बस अड्डों पर बसों में चेकिंग का काम करने वाले इंस्पेक्टरों को संस्थान का प्रबंधक बना दिया गया है। जबकि ये कार्य मूल रूप से संस्थान प्रबंधक का है। ऐसी स्थिति पर रोडवेज प्रशासन कर्मचारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ ले रहा है। जबकि निरीक्षकों की कमी से चेकिंग का काम प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर बसों की देखरेख, बसों का सुचारू रूप से संचालन करवाना, यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखना, सुरक्षा का इंतजाम और बसों के रूट चैक करना का काम संस्थान प्रबंधक की ओर से किया जाता हैंं।
पिछले साल हो गई थी पोस्ट खाली
पिछले साल नारायणगढ़ बस अड्डे से और एक महीना पहले अंबाला छावनी बस अड्डा से संस्थान प्रबंधक का ट्रांसफर हो गया था। दोनों ही जगह पर किसी भी संस्थान प्रबंधक को नियुक्त नहीं किया गया। तब से लेकर अब तक दोनों बस अड्डाें पर इंस्पेक्टर की डयूटी लगाई गई है। जो संस्थान प्रबंधक का काम देख रहे हैं। इसी महीने स्टेनो से संस्थान प्रबंधक बने रविंद्र शर्मा को अंबाला सिटी बस अड्डे पर लगाया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इस तरह रोडवेज चला रही काम
नारायणगढ़ बस अड्डे पर लंबे समय से अजय संस्थान प्रबंधक का कार्यभार देख रहे थे। पिछले साल उनका ट्रांसफर चंडीगढ़ में कर दिया गया। जिसके बाद से नारायणगढ़ बस स्टैंड पर संस्थान प्रबंधक का पद खाली हो गया। कुछ समय बाद बस अड्डे पर इंस्पेक्टर अशोक की डयूटी लगा दी गई। इसी तरह से अंबाला छावनी बस अड्डे पर भी लंबे समय से अजीत सिंह संस्थान प्रबंधक का कार्यभार देख रहे थे। लेकिन पिछले महीने अजीत सिंह का जींद में ट्रांसफर कर दिया। तब से इंस्पेक्टर करण सिंह छावनी बस अड्डा का कार्यभार देख रहे हैं।