{"_id":"699228f9cf8afa1fd90b35f3","slug":"the-womens-college-building-being-constructed-at-a-cost-of-rs-14-crore-will-soon-be-inaugurated-ambala-news-c-36-1-amb1001-158340-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 14 करोड़ से बन रहे महिला कॉलेज भवन की जल्द मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 14 करोड़ से बन रहे महिला कॉलेज भवन की जल्द मिलेगी सौगात
विज्ञापन
- अंतिम चरण में है निर्माण कार्य, 15 अगस्त तक विभाग को सौंपने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लंबे समय से अटके राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन निर्माण के कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बन रहे इस कॉलेज का शेष कार्य अब अंतिम चरण में है। विभाग ने 15 अगस्त 2026 तक भवन को पूरी तरह तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस परियोजना की घोषणा 31 जुलाई 2017 को की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें देरी हुई। अब करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण कार्य 16 अगस्त 2025 से दोबारा पूरी गति के साथ शुरू किया गया है। वर्तमान में मौके पर फिनिशिंग और इलेक्ट्रिकल फिटिंग का काम चल रहा है। इस भवन की सौगात मिलने से कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियों को बैठने और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
नए कैंपस में सुविधाएं
राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन में आधुनिक लैब होगी। यहां साइंस और कंप्यूटर की आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा स्मार्ट क्लास रूम के तहत डिजिटल पढ़ाई के लिए विशेष कक्ष बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में फायर अलार्म, नेटवर्किंग और अन्य सिस्टम के लिए भी निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके अलावा कॉलेज में बिजली कटने की समस्या न हो, इसके लिए 125 केवीए के जेनरेटर सेट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अभी स्कूल के कमरों में चल रही कक्षाएं
राजकीय महिला कॉलेज फिलहाल अस्थाई रूप से पुलिस लाइन स्थित स्कूल के कमरों में चल रहा है। जगह की कमी के कारण छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नया भवन बनने से न केवल सीटों में बढ़ोतरी होगी, बल्कि छात्राओं को खेल मैदान और बड़ी लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
वर्जन
कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त 2026 तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाए ताकि अगले सत्र में बेटियां नए परिसर में पढ़ाई कर सकें।
- रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला