फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The woman went to fix the daughter's relationship, theft happened in the house

बेटी का रिश्ता तय करने गई महिला, घर में हो गई चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The woman went to fix the daughter's relationship, theft happened in the house
अंबाला। परिवार के साथ बेटी का रिश्ता तय करने होशियारपुर गई महिला के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। महिला जब घर आई तो उसे चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में रेनू ने बताया कि वह शिवपूरी कॉलोनी अंबाला शहर की निवासी है। उसके पति की करीब छह साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 30 मार्च को वह अपनी बेटी, बेटा व रिश्तेदारों के साथ बेटी का रिश्ता तय करने के लिए होशियारपुर गये थे। रिश्ता तय करने के बाद परिवार के सभी सदस्य रात को घर पहुंचे तो देखा कि घर पर लगा ताला टूटा हुआ है। इसी के साथ दरवाजों के लॉक भी टूटे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित महिला के अनुसार उनके घर से सोने की दो जोड़ी बालियां, एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और 22 हजार रुपये की गायब थे। रेनू की शिकायत पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed