फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The woman cried and said, "I had promised to settle them."

Ambala News: रो पड़ी महिला, बोलीं- उन्हें बसाने का दिया था आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The woman cried and said, "I had promised to settle them."
अंबाला छावनी में 12 क्रॅास रोड पर पहुंची नेत्री को रोते हुए जानकारी देती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेवा समिति स्कूल के सामने 22 खोखा संचालकों पर हुई कार्रवाई के बाद से सियासत गरमा गई है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई में न केवल दुकानें ध्वस्त हुईं बल्कि उनमें रखा हजारों का सामान, पंखे और तंदूर भी मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही विपक्षी नेता चित्रा सरवारा टीम सहित मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों का दर्द जाना किया।

दुकानदारों ने रोते हुए बताया कि यहां उन्हें दोबारा बसाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद नगर परिषद ने खोखों पर नंबर भी डाले थे। वहीं, चित्रा ने सवाल उठाया कि दुकानदारों को आश्वासन देने वाले आज खामोश क्यों हैं। क्या उनकी जवाबदेही नहीं बनती। दूसरी ओर नगर परिषद के अधिकारियों ने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए कानून का हवाला दिया। चित्रा सरवारा ने पार्षदों के साथ ईओ से मुलाकात कर जवाब तलब किया और बिना लिखित नोटिस की गई इस कार्रवाई को अमानवीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed