फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather is getting colder, farmers are ready to sow potatoes

Ambala News: मौसम में ठंडक, आलू बिजाई को तैयार किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
The weather is getting colder, farmers are ready to sow potatoes
कुरुक्षेत्र। अब मौसम में बदलाव का असर सुबह और शाम को होने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंडक धुलने लगी है। हालांकि अगले सप्ताह मौसम में और ज्यादा बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अब जहां तापमान सुबह के समय 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है तो वहीं अगले सप्ताह से 18 से 19 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई।
विज्ञापन

साथ ही ठंडी हवा चलने की संभावना है, इससे जहां सुबह के समय हल्की ठंडक का आभास बढ़ेगा तो वहीं दिन में भी धूप का असर भी अब धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 23 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन




वहीं, अब किसान भी धान की कटाई के बाद आलू की फसल की बिजाई की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए खेतों को तैयार किया जा रहा है। आलू की बिजाई सितंबर माह से शुरू होकर अक्तूबर माह के अंत तक चलती है। आलू की फसल 80 से 120 दिनों में तैयार होने वाली फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि ठंडी हवा चलने से मौसम में हल्का सा परिवर्तन होने की संभावना है। अगले सप्ताह से मौसम में हल्की सी ठंडक का असर बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन में भी धूप का असर कम होने की संभावना है।


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि आलू की फसल सितंबर माह से शुरु हो जाती हैं और अक्तूबर में तक चलती हैं। 25 अक्तूबर तक लगने वाली आलू की फसल पछेती होती हैं। आलू की फसल 80 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है और इससे 200 से 250 क्विंटल तक उपज प्राप्त होती है। अभी आलू की फसल की बिजाई की जा सकती है, इसकी खेती कर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed