फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather is expected to remain dry till November 27

Ambala News: 27 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
The weather is expected to remain dry till November 27
छावनी के सेक्टर-34 की फोटो। धूप निकलने से मौसम रहा साफ।
अंबाला सिटी। दिन में मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। इससे अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से सुबह व रात को धुंध या स्मॉग की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादलवाई के आसार हैं। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं, लेकिन 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed