फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather has changed, clouds are in the sky

मौसम ने बदली करवट, आसमां में छाए रहे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed, clouds are in the sky
जिले में बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह की शुरुआत आसमान में छाए बादलों के साथ हुई। ठंड शुरू होने के लगभग एक महीने बाद मौसम में बदलाव हुआ है। पहाड़ों में हुए हिमपात का असर अब धीरे-धीरे निचले क्षेत्रों में होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक हफ्ते में बारिश सहित तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्य देवता बादलों में आंख मिचौली करते नजर आए। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 12 डिग्री रहा। वीरवार से शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं रविवार व सोमवार को बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धुंध पड़ेगी और सर्द हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed