फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The weather became pleasant with the wind, the temperature dropped by 5.5 degrees Celsius

Ambala News: हवा चलने के साथ मौसम हुआ सुहावना, 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant with the wind, the temperature dropped by 5.5 degrees Celsius
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक बादल छाने के साथ हवा चली। हवा चलने के साथ-साथ कुछ जगहों पर इक्का दुक्का बूंदें भी गिरी। जिससे गर्मी कम होने से लोगों को राहत की सांस मिली। मौसम ठंडा होने से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम खराब होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। एक तरफ गेहूं की फसल पककर तैयार है और दूसरी तरफ मंडी में भी गेहूं लगातार पहुंच रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किलोमीटर तेज गति से हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में चल रही ऊष्ण लहर की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों में कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed