फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The watchman caught the thief stealing brass bells from the temple of the army unit

सेना की यूनिट के मंदिर से पीतल की घंटिया चोरी करके ले जा रहे चोर को चौकीदार ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The watchman caught the thief stealing brass bells from the temple of the army unit
अंबाला छावनी। सैन्य क्षेत्र स्थित सेना की यूनिट के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी करके ले जा रहे चोर को चौकीदार ने पकड़ा और सूबेदार को सूचित किया। जिसके बाद सूबेदार ने चोर को रेजिमेंट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में सूबेदार एमपी मुरूगन ने बताया कि वह यूनिट 27 सीओवाई एएससी सप्लाई अंबाला कैंट में नौकरी करता है। शनिवार की शाम को यूनिट परिसर में बने मंदिर में एक चोर घुस आया और उसने मंदिर से दो पीतल की घंटियां चोरी कर लीं। वह चोरी की गई घंटियों को जब लेकर जा रहा था तो यूनिट के चौकीदार गुरदास ने उस चोर को देखा और पकड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची रेजिमेंट चौकी पुलिस ने चोर को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बब्याल के कृष्णा नगर निवासी विशाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed