Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers working to foster children's intellectual development through questions

Ambala News: प्रश्नों से बच्चों का बौद्धिक विकास बढ़ाने में जुटे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers working to foster children's intellectual development through questions
स्कूल में बैठे बच्चे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर अंबाला में ज्ञान-संस्कार मंच की ओर से विद्यार्थियों की शिक्षा और बौद्धिक विकास को लेकर विशेष संदेश जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में जारी इस संदेश को शिक्षकों ने अभिभावकों के व्हाट्सएप पर साझा किया।
इसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को मजबूत करना है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने और भविष्य को बेहतर बनाने का माध्यम है।
विज्ञापन

--------
अनुभव आधारित उदाहरणों से बढ़ा रहे समझ
विद्यार्थियों में शब्दों के अर्थ, विवेक और ज्ञान की समझ विकसित करने के लिए शिक्षकों की ओर से अनुभव आधारित उदाहरण दिए जा रहे हैं। बच्चों को प्रश्नों के माध्यम से उत्तर देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे सही निर्णय लेने में सक्षम बन सकें। साथ ही उनके संकल्प, निरंतर प्रयास और लगन को भी परखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मेंटल एबिलिटी टेस्ट से बढ़ी उत्सुकता
बच्चों की तार्किक क्षमता जांचने के लिए गणितीय पहेली भी साझा की गई। इसमें पुस्तकालय की पुस्तकों के वितरण और प्रतिशत से जुड़े सवालों के माध्यम से विद्यार्थियों की मानसिक कसरत कराई गई। शिक्षाविदों के अनुसार ऐसे नियमित प्रयास पढ़ाई को रोचक बनाने के साथ बच्चों की बौद्धिक क्षमता और ज्ञान में वृद्धि करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed