फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The trend of youth towards homeopathy has increased

Ambala News: होम्योपैथी में बढ़ा युवाओं का रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The trend of youth towards homeopathy has increased
डॉ राजेश कुमार
अंबाला सिटी। आज कल युवाओं में पथरी और बाल झड़ने जैसी बीमारियां अधिक देखने को मिल रही है। इसको लेकर युवाओं का होम्योपैथी उपचार में रुझान बढ़ रहा है। होम्योपैथी स्पेशलिस्ट डॉ़ राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास रोजाना 20 से 30 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिन्हें पथरी और बाल झड़ने जैसी समस्याएं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बीमारियां अधिकतर फास्ट फूड खाने से होती है। फास्ट फूड के कारण कैल्श्यिम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे किडनी पर अधिक असर पड़ता है। इससे पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही युवा अपनी बीमारी को भी अनदेखा करते और समय पर पूरा उपचार नहीं करवाते जिससे दिन प्रतिदिन बीमारियां बढ़ती जाती हैं।
विज्ञापन

ऐसे में होम्योपैथी उपचार से इस प्रकार के मरीजों को काफी राहत मिलती है। उन्हाेंने बताया कि होम्योपैथी विभाग में बवासीर, जोड़ो में दर्द, कब्ज, गठिया, मधुमेह, त्वचा संबंधी रोग कई रोगों का असरदार उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं
डॉ राजेश कुमार ने बताया आज कल युवा समय पर नींद पूरी नहीं करते हैं और खान पानी भी अधिक वसा वाला खाते है। ऐसे में सिर दर्द, चक्कर आना, घबराहट, जोड़ों में दर्द, बालों का झड़ना जैसी गंभीर बीमारियां घेर रही हैं। फास्ट फूड के कारण कैल्श्यिम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे किडनी पर अधिक असर पड़ता है। जिससे पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
ये बरतें सावधानी
डॉ राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए, तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, एक समय व्यायाम करना चाहिए, समय पर नींद पूरी करनी चाहिए, अपना उपचार बीच में न छोड़ें।

होम्योपैथी विभाग में आने वाले मरीजों को अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे है। इन दवाओं का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। विभाग द्वारा विभिन्न रोगों के लिए दवाएं भी निशुल्क दी जाती है।
डॉ राजेश कुमार, होम्योपैथी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed