फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The tree guards installed on the divider will be made of cement

Ambala News: डिवाइडर पर लगे ट्री गार्ड सीमेंट से होंगे पक्के

Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The tree guards installed on the divider will be made of cement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे के डिवाइडरों पर जगह-जगह टूटे ट्री गार्ड को वन विभाग अब सीमेंट से पक्का करेगा। इसके अलावा सभी ट्री गार्ड को दोबारा से पक्का कर लगाया जाएगा ताकि कोई बेसहारा गोवंश उसे न निकाल सके। साथ ही इसमें लगाए गए पौधे भी सुरक्षित रह सके।
हाईवे की सुंदरता के लिए लगे पौधे व ट्री गार्ड को बेसहारा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे थे। अमर उजाला ने 18 मार्च को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। फोटो के जरिए दर्शाया था कि कैसे आपस में लड़ाई करते हुए गोवंश डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं और लड़ते-लड़ते ट्री गार्ड को उखाड़ देते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अचानक टूटे ट्री गार्ड अंबाला-जगाधरी हाईवे के ठीक बीचोंबीच गिर जाते हैं। जबकि हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। वन विभाग ने कई ट्री गार्ड को दुरुस्त भी किया था लेकिन अब वो नए सिरे से टांगरी बांध के पास से ट्री गार्ड को सीमेंट से पक्का कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर पहले भी इंडस्टि्रयल एरिया से लेकर बस स्टैंड तक पॉम के कीमती पौधे लगाए थे। शुरूआत में तो वह बेहद सुदंर लग रहे थे लेकिन बाद में वह अनदेखी का शिकार हो गए थे। हालांकि यह पॉम ट्री एनएचएआई के ठेकेदार की तरफ से लगाए गए थे। धीरे-धीरे यह सभी दम तोड़ गए थे। एक बार फिर वन विभाग ने अब पौधे लगाए है और यह भी बेसहारा गोवंश जगह-जगह खराब कर रहे हैं।
बेसहारा गोवंश है कि ट्री गार्ड को उखाड़ देते हैं, इसलिए उन्हें सीमेंट से पक्का करने का काम किया जा रहा है। मोहित, गार्ड, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed