{"_id":"6ace9721fd7d59fb1b0555ff","slug":"the-tradition-of-one-brick-one-rupee-gives-the-message-of-harmony-ambala-news-c-36-1-amb1002-171197-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक ईंट, एक रुपया की परंपरा देती है समरसता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक ईंट, एक रुपया की परंपरा देती है समरसता का संदेश
विज्ञापन
अग्रवाल सभा के कार्यक्रम में संबोधित करते पूर्व मंत्री असीम गोयल। संस्था
- फोटो : Samvad
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा ने किया समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को अग्रवाल सभा मॉडल टाउन द्वारा सेक्टर-9 स्थित अग्रवाल भवन में समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान नरेश जिंदल और महासचिव धनराज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने ''एक ईंट, एक रुपया'' की परंपरा शुरू की थी। यह परंपरा आज भी समाज में समरसता और बंधुत्व का संदेश देती है।
अनुज अग्रवाल और प्रदीप सिंगला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने एक नाटिका प्रस्तुत की। सतयुग दर्शन के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सर्व समाज को किया एकजुट : गोयल
मुख्य अतिथि असीम गोयल ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमेशा सर्व समाज को एकजुट करने का कार्य किया। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी ''एक ईंट, एक रुपया'' की परंपरा सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह परंपरा आज भी समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देती है।