फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   the toll plaza Will shift

शिफ्ट होगा टोल टैक्स प्लाजा

Sat, 19 Apr 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 19 Apr 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
the toll plaza Will shift
अंबाला सिटी। नेशनल हाइवे नंबर-वन पर अंबाला के  निकट शंभू बैरियर के पास लगा टोल टैक्स जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। टोल टैक्स प्लाजा को शंभू बैरियर से अंबाला सिटी की ओर 700 मीटर की दूरी पर खिसका दिया जाएगा। इसके बाद बनूड़ लिंक रोड भी इस टोल टैक्स के दायरे में आ जाएगा। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स प्लाजा को शिफ्ट करने के लिए सिक्स लेनिंग का काम कर रही एजेंसी सोमा आइसोलेक्स को इसकी अनुमति दे दी है। जल्द ही ये टोल टैक्स शंभू बैरियर से शिफ्ट होकर सिटी की ओर घग्गर नदी के पास शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

चालकों पर पड़ेगी मार
इस टोल टैक्स को लेकर पहले से ही एजेंसी हो हल्ला मचा रही थी। शंभू बैरियर के पास ही बनूड़ लिंक रोड भी है। जहां से चंडीगढ़, खरड़, जीरकपुर, मोहाली व हिमाचल को हजारों वाहन गुजरते हैं। एजेंसी इस बात पर अड़ी थी कि इस लिंक रोड को भी वह टोल टैक्स के दायरे लेगी, ताकि हजारों वाहनों से टोल टैक्स की वसूली हो सके। इसी बात को लेकर पिछले काफी समय से एजेंसी व विभाग के बीच खींचतान की स्थिति बनी थी। अब इस लिंक रोड से बिना टोल टैक्स अदा किए कोई वाहन नहीं गुजर सकेगा।
विज्ञापन

किसानों को लगेगा फटका
एजेंसी के इस प्रस्ताव से वाहन चालकों और उन किसानों को अधिक नुकसान होगा, जो इस लिंक रोड पर विभिन्न गांवों में रहते हैं। उन्हें अपनी फसलों व अन्य कार्यों को लेकर ट्रालियां व ट्राले लेकर रोजाना सिटी आना पड़ता है। अब जब ये लिंक रोड भी टोल टैक्स के दायरे में आ गया तो किसानों को रोजाना टोल टैक्स देकर आना-जाना पड़ेगा। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। इसी बात को लेकर किसानों ने गत वर्ष विरोध भी किया था। अब किसानों को जबरदस्त झटका लगा है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने संबंधित एजेंसी को अपना टोल टैक्स शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। अब बनूड़ लिंक रोड इस टोल टैक्स के दायरे में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभू बैरियर पर बनेगा ओवरब्रिज
नेशनल हाइवे पर शंभू बैरियर का टोल टैक्स प्लाजा तो शिफ्ट हो जाएगा। यहां यातायात भी सुचारू रहे, इसके लिए यहां शंभू बैरियर मोड़ पर एक ओवरब्रिज बनाया जाएगा। ताकि जिन वाहन चालकों को बनूड़ लिंक रोड से होकर गुजरना है, वो ओवरब्रिज के नीचे से निकल जाएंगे। जिन्हें लुधियाना की ओर जाना है वो सीधे ओवरब्रिज से ही गुजर जाएंगे। लेकिन अब सभी वाहनों को अब टोल टैक्स अदा करके ही निकलना पड़ेगा।

---
कंपनी ने काफी समय पहले ही ये ही प्रस्ताव दिया था। वे शंभू टोल प्लाजा को अंबाला सिटी की ओर सात सौ मीटर दूरी पर लगाना चाहती थी। करनाल स्थित नीलोखेड़ी टोल की शिफ्टिंग को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया। अब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद शंभू बैरियर पर लगे टोल को शिफ्ट करने का रास्ता भी खुला गया है। लिहाजा इस टोल को भी अब शंभू से अंबाला सिटी की ओर शिफ्ट कर लिया जाएगा और बनूड़ लिंक रोड भी टोल के दायरे में आ जाएगा।
-विपिन शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed