{"_id":"6b035913743af29f66031f97","slug":"nanaks-name-is-a-ship-whoever-boards-it-will-reach-the-other-side-by-chanting-it-ambala-news-c-36-1-amb1001-173042-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार का जाप....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार का जाप....
विज्ञापन
अंबाला छावनी की राय मार्केट में निकाले गए नगर कीर्तन में सजी पालकी साहिब। संवाद
- फोटो : samvad
- हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को छावनी की सड़कें गुरुमय हो उठीं। हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। दोपहर दो बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में यह शोभायात्रा आरंभ हुई।
नगर कीर्तन में धार्मिक श्रद्धा के साथ सिख विरासत और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। गतका टीम के युवाओं ने पारंपरिक शस्त्र कला और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। पंजाब से विशेष रूप से बुलाए गए पाइप बैंड की धुनों ने माहौल में जोश भर दिया। फारुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के पाइप बैंड की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। गुरु साहिब की ''वंड छको'' (मिल-बांटकर खाओ) की शिक्षा को साकार करते हुए, छावनी के विभिन्न बाजारों में चाय, मिष्ठान और गुरु के अटूट लंगर के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
नगर कीर्तन का मार्ग और स्वागत
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड से शुरू हुआ। यह बीसी बाजार, गोल चक्कर, राय मार्केट, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, कबाड़ी बाजार, सदर बाजार, पुल चमेली, गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसाइटी और इकबालगंज रोड से होकर गुजरा। रात्रि आठ बजे यह पुनः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हरगोलाल रोड पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में संगत ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरबंस सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए।

अंबाला छावनी की राय मार्केट में निकाले गए नगर कीर्तन में सजी पालकी साहिब। संवाद- फोटो : samvad
विज्ञापन