{"_id":"633c89befb6a7c2cdc5133ff","slug":"the-third-eye-will-be-monitored-on-the-commuters-ambala-news-knl1234060197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने-जाने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने-जाने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की निगरानी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के मुख्य एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी का कंट्रोल थानों में दिया जाएगा, ताकि निगरानी बेहतर हो सके। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वह मंगलवार को अपने आवास पर नगर परिषद अधिकारियों के साथ छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। विज ने छावनी के चारों ओर सीसीटीवी लगाने के लिए जगह चयनित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका प्रपोजल और बजट बनाकर उनके पास भेजा जाए, ताकि इस पर जल्द कार्य शुरू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले छावनी के बाजारों में साफ-सफाई के कार्य को बेहतर किया जाए। साथ ही जिन स्थानों पर निर्माण सामग्री से यातायात प्रभावित हो रहा है उन्हें हटवाया जाए। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि जनता को इनका जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
गृहमंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुभाष पार्क और इंदिरा पार्क में बेहतर किस्म के फूल लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोशिश ऐसी की जाए कि पार्क में सदाबहार फूल लगें। इसके अलावा अच्छे किस्म के पौधे लगाए जाएं, जिनसे पार्क की सुंदरता और बढ़ सके। उन्होंने पार्क में अन्य कार्यों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांधी ग्राउंड में दशहरा उत्सव के बाद साइकिल ट्रैक को दुरुस्त किया जाए। साथ ही यहां छायादार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने गांधी ग्राउंड की चहारदीवारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इन कार्यों पर भी बैठक में समीक्षा की
गृहमंत्री अनिल विज ने स्ट्रॉक वाटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत कार्य पूरा करने और एसटीपी प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गृहमंत्री ने सुभाष चौक निर्माण, स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट और अन्य कार्यों को लेकर समीक्षा की। बैठक में नगर परिषद के प्रशासक दिनेश, ईओ रविंद्र कुहार, एक्सईएन अजय पंगाल और अन्य मौजूद रहे।