फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The thief entered by breaking the wall, message alert reached the owner's mobile as soon as he broke the CCTV, caught

दीवार तोड़कर घुसा चोर, सीसीटीवी तोड़ते ही मालिक के मोबाइल पर पहुंचा मैसेज अलर्ट, पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The thief entered by breaking the wall, message alert reached the owner's mobile as soon as he broke the CCTV, caught
अंबाला। छावनी की गांधी मार्केट में मोबाइल की दुकान पर लगे सीसीटीवी के कारण शनिवार देररात चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। इतना ही नहीं दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर को भी दबोच लिया गया। रविवार अलसुबह एक युवक मोबाइल जंक्शन की दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर दाखिल हुआ था। मोबाइल उठाने से पहले उसने खुद को सुरक्षित करने के लिए जैसे ही सीसीटीवी तोड़ा तो सीधा दुकान मालिक के मोबाइल पर अलर्ट का मैसेज चला गया। मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा की एक युवक दुकान में घुसा हुआ था और देखते ही मौके से फरार हो गया। मालिक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर फोन किया तो कुछ ही देर में युवक को खोजकर दबोच लिया गया, तभी दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और चोर की पहचान की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। चोर की पहचान जीसान आलम निवासी बिहार के मोतीहार जिले के रूप में हुई है। अंबाला छावनी में वह टाइलों का काम करता था। आरोपी जीसान के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ससुराल में था मालिक, अलर्ट मिलते ही पांच मिनट में पहुंचा
दुकान मालिक विशाल ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड में रहता है। गांधी मार्केट में मोबाइल जंक्शन व बिट्टू टूर एंड ट्रैवल के नाम से दो दुकानें है लेकिन शटर एक ही है। वह दुकान के पास ही आहलूवालिया बिल्डिंग में अपने ससुराल में ही था। रविवार अलसुबह मोबाइल पर अलर्ट मैसेज बजा तो वह पांच मिनट में अपने साले अंकित के साथ दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला लगा हुआ था। इतने में शटर उठाया तो युवक आनन-फानन में टूटी दीवार के बीच से ही सीधा नाले में कूदकर इंदिरा पार्क की तरफ घुस गया। तभी पुलिस को सूचित किया। गनीमत यह रही कि समय से मोबाइल पर अलर्ट आ गया और दुकान में रखे लाखों के मोबाइल बच गए लेकिन गल्ले में 800 रुपये व एक मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed