{"_id":"40254291bbb252eb0723b18f3f31ccef","slug":"the-tension-in-the-occupied-village-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे को लेकर गांव में तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे को लेकर गांव में तनाव, पुलिस तैनात
अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। गांव लौटों में बीती रात कुछ लोगों ने पंचायती जमीन पर अवैध तरीके से काबिज महिला की दीवार तोड़ कर वहां मूर्ति स्थापित कर दी। गांव में यह खबर फैलते ही तनाव हो गया और मंगलवार की सुबह गांव के दोनों पक्षों में कथित तौर पर पत्थरबाजी भी हुई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं प्रशासन को खबर लगने के बाद मौके पर पहुंचे सरकारी अमले ने हालात का जायजा लेने के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया। बताया जाता है कि गांवों में विकास का जिम्मा संभाले विभाग की बेरुखी के चलते यह नौबत आई। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कालाअंब रोड पर स्थित गांव लौटों की पंचायती भूमि के कुछ हिस्से पर एक महिला ने अवैध तौर पर कब्जा किया हुआ है। कुछ दिन पहले इस कब्जे को लेकर गांव के ही दो पंचायत सदस्यों ने बीडीपीओ नारायणगढ़ को शिकायत कर कब्जा हटाने की मांग की थी। बीडीपीओ ने इन जन प्रतिनिधियों की शिकायत पर बेरुखी का रवैया अपनाया।
आरोप है कि सोमवार देर रात गांव के कुछ लोगों ने महिला की अवैध चारदीवारी को तोड़कर वहां पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। इसके बाद महिला पक्ष के गुट ने हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह होते-होते हालात तनावपूर्ण हो गए। महिला का आरोप है कि जबरदस्ती मूर्ति स्थापित करने वालों ने उसके घर पर पत्थर बरसाए। सरपंच ने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी, बीडीपीओ व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू किया। तहसीलदार चंद्रमोहन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए उसी समय उक्त जगह की निशानदेही के निर्देश जारी कर दिए। खबर लिखे जाने तक भूमि की निशानदेही हो चुकी थी और निशानदेही में किया गया कब्जा अवैध साबित हुआ है। अब यह प्रशासन पर है कि उक्त भूमि को कितनी जल्दी कब्जामुक्त कराए।
विज्ञापन
गांव की महिला सरपंच सीमा रानी के पति रिषी पाल के मुताबिक पंचायत ने लगभग छह माह पूर्व बीडीपीओ को शिकायत देकर गांव की गोचरांद, पंचायती भूमि पर किए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की थी लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
-------
‘घटना का पता लगने के बाद प्रशासन मौके पर आ डटा और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।’
- संजीव महिला, थाना प्रभारी