{"_id":"69cd83bc7b43b4033b0378d0","slug":"the-temperature-rose-to-33-degrees-due-to-strong-sunlight-ambala-news-c-36-1-amb1002-160812-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज धूप से 33 डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज धूप से 33 डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
- 5 तक बारिश होने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बुधवार सुबह फिर से मौसम में गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने का काम किया। तेज धूप के कारण दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मंगलवार रात्रि को तेज हवा व बारिश से चार फीडर डाउन हो गए थे। हालांकि उन्हें बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुचारू कर दिया था। वहीं एक एमएम बारिश भी दर्ज की गई।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच-बीच में हवाएं चल सकती हैं। 3 व 4 अप्रैल को हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।