फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team left for Chandigarh with the youth caught with opium.

Ambala News: अफीम के साथ काबू युवक को लेकर टीम चंडीगढ़ रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The team left for Chandigarh with the youth caught with opium.
अंबाला। अफीम सहित पकड़े गए आरोपी बिहार निवासी धनपाल को जीआरपी की टीम चंडीगढ़ लेकर गई है। टीम ने यहां ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक मुख्य सप्लायर गिरफ्तार नहीं हो सका है। उसकी धरपकड़ के लिए आरोपी द्वारा बताए गए मोबाइल के आधार पर ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है, दूसरी तरफ एक टीम बिहार की तरफ रवाना हुई है ताकि अफीम की सप्लाई देने वाले व्यक्ति की धरपकड़ हा सके। जीआरपी ने सोमवार शाम को प्लेटफाॅर्म नंबर 1-ए पर दबिश देकर धनपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1.269 किलो अफीम बरामद की गई। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई। जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करके 14 मार्च तक रिमांड हासिल किया गया है ताकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी हो सके। उनकी टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed