फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The team freed three children from child labor

Ambala News: टीम ने बाल श्रम कर रहे तीन बच्चे कराए मुक्त

Fri, 15 Mar 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The team freed three children from child labor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाल मजदूरी की शिकायतों में बच्चों को संरक्षण में लेने के लिए एक अभियान चलाया गया। यह अभियान एमडीडी ऑफ इंडिया, बाल कल्याण समिति, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला बाल संरक्षण इकाई व श्रम विभाग अंबाला के संयुक्त तत्वाधान में चलाया । इसमें हीरा नगर अंबाला शहर में फास्टफूड की फैक्टरी पर दबिश देते हुए तीन बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया।
टीम ने पाया हीरा नगर में एक मकान के अंदर फैक्टरी चलाई जा रही थी जिसमें फास्ट फूड का सामान तैयार किया जाता था। जिसमें बच्चों से भी बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। एमडीडी ऑफ इंडिया टीम द्वारा बच्चों से बातचीत की गई जिसमें बच्चों के माता पिता की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तीनों बच्चे यूपी व बिहार से काम करने अंबाला आए हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया उनसे सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक फास्टफूड तैयार करने का काम लिया जाता है व मासिक वेतन सिर्फ 5000 रूपये दिया जा रहा है। टीम द्वारा बच्चों को अपने संरक्षण में लिया व पुलिस स्टेशन सदर अंबाला में बच्चों की डीडीआर करवाकर बच्चों का मेडिकल छावनी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चों को अस्थाई आश्रय के लिए शैल्टर होम अंबाला कैंट भेज दिया गया। इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से रणधीर सिंह, श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर राकेश, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से एसआई राजिन्दर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed