अंबाला सिटी। सुपोषण ग्राम पंचायत अभियान के तहत वीरवार को अंबाला में मिजोरम से आई टीम ने दाे ग्राम पंचायतों साइपुरा और रौलां में आंगबाड़ियों की व्यवस्थाएं जांचीं। टीम ने निरीक्षण के दौरान बच्चों का वजन, कद और खानपान के बारे में जानकारी ली।
इसके साथ आंगनबाड़ियों में आने वाली महिलाओं से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और खाद्य पदार्थों के बारे में पूछा। इस अभियान के तहत देशभर में एक हजार ग्राम पंचायतों का चयन होगा। सबसे बेहतर अंक पाने वाली ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर मिलेगी। इस पैसे को ग्राम पंचायत 25 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र, 25 प्रतिशत आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स के लिए तो वहीं 50 प्रतिशत पैसा आंगनबाड़ियों में सुधार के लिए खर्च किया जाएगा।
मिजोरम से आई टीम में महिला एवं बाल विकास विभाग मिजोरम के उप निदेशक लालरिन, रिनचाना, एसडीओ सांगसांग सिंडी सहित अंबाला विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा, डीसीपीओ सुमन बाला मौजूद रहे।