फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tea seller had murdered Pyaara Ram for 700 rupees in Ambala

Ambala: 700 रुपये के लिए हुई कहासुनी, चाय वाले ने प्यारा राम को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
सार

मृतक प्यारा राम की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। वह फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन
Tea seller had murdered Pyaara Ram for 700 rupees in Ambala
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में रेडिकल फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में मिले खारू खेड़ा गांव निवासी प्यारा राम के शव के मामले की गुत्थी सुलझ गई है। उसकी मौत का कारण सिर पर चोट और गला दबना है। साइबर सेल और सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान फैक्टरी के पास चाय का खोखा चलाने वाले 35 वर्षीय सुखविंद्र उर्फ सुखा के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने प्यारा राम से 700 रुपये लेने थे। इसके लिए कहासुनी के बाद उसने मौत के घाट उतारा। किसी को भनक न लगे इसलिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। अब पुलिस आरोपी से हत्या के दौरान शामिल डंडे को भी बरामद करेगी और सोमवार को दोबारा से कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक प्यारा राम की पत्नी ने 13 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति प्यारा राम इंडस्ट्रियल एरिया में 8 नंबर फैक्टरी में काम करता था। बिना किसी को बताए वह कहीं चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed