फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The target of creating Abha ID is 12 lakh, only six lakh IDs have been created so far

Ambala News: आभा आईडी बनाने का 12 लाख का लक्ष्य, छह लाख ही आईडी अभी बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The target of creating Abha ID is 12 lakh, only six lakh IDs have been created so far
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत योजना के तहत आभा आईडी बनाई जा रही है। इस योजना के तहत 6 लाख से ज्यादा लोगों की आईडी बन चुकी है, जबकि 12 लाख आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आभा सॉफ्टवेयर में मरीजों के उपचार की सभी जानकारी अंकित की जा रही है। वहीं, आभा आईडी अंकित होने के बाद किसी मरीज को अगर पीजीआई जैसे बड़े संस्थान या अन्य अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए जाना पड़े तो उन्हें उपचार के लिए कागजों का ढेर नहीं लेकर जाना पड़ेगा। सॉफ्टवेयर में आभा आईडी अंकित करते ही मरीज की सारी जानकारी चिकित्सक को दिख जाएगी, इससे उपचार में भी आसानी होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत ही आभा आईडी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


आसानी से खुद भी बना सकते हैं आभा आईडी
आभा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि आभा आईडी को आसानी से आधार कार्ड के जरिए बना सकते हैं, इसके लिए आधार नंबर को भरने के बाद ओटीपी आता है और उसके बाद मोबाइल नंबर भरते ही आईडी बनाई जा सकती है। जिन लोगों की आईडी पहले से बनी हुई है, उनकी आईडी कंप्यूटर पर दिख जाएगी। इस आईडी के बनने से मरीज के इलाज की सभी जानकारी उसमें होगी। मरीज को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान कागजों का ढेर नहीं लेकर जाना पड़ेगा। उस आईडी के माध्यम से चिकित्सकों को मरीज के बारे में पता चल सकेगा। भविष्य में यह आईडी सभी मरीजों के लिए जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed