फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The talent of the players will be enhanced, a hockey ground is being prepared in Farukh Khalsa School.

Ambala News: खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा, फारुखा खालसा स्कूल में तैयार हो रहा हॉकी का मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The talent of the players will be enhanced, a hockey ground is being prepared in Farukh Khalsa School.
अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में तैयार हो रहे हॉकी मैदान में जायजा लेते हुए कोच जितेंद्र क
अंबाला। कैंट और आसपास के क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक राहत भरी खबर है। लंबे समय से एक अच्छे और सुसज्जित हॉकी मैदान की कमी झेल रहे कैंट के खिलाड़ियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अंबाला कैंट के फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान को अब नए रूप से हॉकी के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मैदान के बनने से न केवल स्कूल के बच्चों व बल्कि कैंट के तमाम उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन मंच मिलेगा। इसी मैदान में खेल विभाग की तरफ से चल रही हॉकी की खेल नर्सरी भी चलेगी। खेल विभाग व स्कूल प्रबंधन के समन्वय से बनने वाले इस सेंटर में खेल विभाग के कोच खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों और बारीकियों से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन


ऊबड़-खाबड़ जमीन को किया जा रहा समतल

फारुखा खालसा स्कूल में वर्षों पहले हॉकी का मैदान था लेकिन यह मैदान काफी ऊबड़-खाबड़ था जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का डर हमेशा बना रहता था। अब खेल के स्तर को सुधारने के लिए इस मैदान का पूरी तरह से कायाकल्प किया जा रहा है। मैदान की मिट्टी को समतल करके, ड्रेनेज सिस्टम और हॉकी खेल के तय मानकों को ध्यान में रखते हुए इसे नए सिरे से शेप दी जा रही है, ताकि यहां खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।
विज्ञापन



कैंट क्षेत्र से पहले भी कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी निकले हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से बुनियादी ढांचे की कमी खल रही थी। हॉकी का सरकारी सेंटर भी इसी मैदान में चल रहा है। रोजाना 30 से 35 बच्चे प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं। मैदान समतल होने पर खिलाड़ियों में चोटिल होने का भी खतरा घट जाता है व उनके खेल में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, हॉकी कोच, अंबाला कैंट

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में तैयार हो रहे हॉकी मैदान में जायजा लेते हुए कोच जितेंद्र क

अंबाला कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में तैयार हो रहे हॉकी मैदान में जायजा लेते हुए कोच जितेंद्र क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed