{"_id":"69446b5575af194bfb0549de","slug":"the-system-faltered-due-to-the-absence-of-a-female-operator-mammography-will-be-done-every-friday-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154896-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिला ऑपरेटर न होने पर लड़खड़ाई व्यवस्था, हर शुक्रवार को होगी मैमोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिला ऑपरेटर न होने पर लड़खड़ाई व्यवस्था, हर शुक्रवार को होगी मैमोग्राफी
विज्ञापन
अंबाला। बिना महिला ऑपरेटर के स्तन कैंसर की जांच के लिए शुरू की गई मेमोग्राफी मशीन अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी बन गई है। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को चलवाने के लिए कंपनी की इंजीनियर को बुला लिया। एक्स-रे करने वाले दो रेडियोग्राफरों को ट्रेनिंग भी दिलवा दी, लेकिन इस बीच एक्स-रे प्रभावित होने के कारण वीरवार को एक भी मेमोग्राफी नहीं हो पाई। इस परेशानी को देखते हुए महिला ऑपरेटर के आने तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मेमोग्राफी के लिए सप्ताह में एक दिन यानी शुक्रवार निर्धारित किया गया है। हर शुक्रवार को 1 से 3 बजे तक मेमोग्राफी की जाएगी। इस व्यवस्था से रेडियोग्राफरों को तो राहत मिली है। लेकिन मरीजों के लिए फिर परेशानी बढ़ गई है। महिला मरीज को अपनी मेमोग्राफी के लिए पूरा सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा।
घंटों इंतजार के बाद मेमोग्राफी के लिए लौटी महिलाएं
मेमोग्राफी मशीन चलने की सूचना पर वीरवार को भी चार से पांच महिलाएं अस्पताल पहुंची थी। जब वह ओपीडी कार्ड बनवाने व डॉक्टर से सलाह लेने के बाद पहुंची तो पता चला कि मेमोग्राफी ही नहीं हो रही है। मौजूदा स्टाफ की तरफ से शुक्रवार का समय देकर लौटा दिया गया। ऐसे में महिलाएं अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कोसती हुई वापस लौट गई।
रेडियोग्राफर के ट्रेनिंग करने के दौरान चरमरा गई थी एक्स-रे की सुविधा
उधर, मंगलवार व बुधवार को रेडियोग्राफरों की मेमोग्राफी को लेकर हुई ट्रेनिंग के दौरान एक्स-रे की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। तीन-तीन घंटे तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा था। रेडियोग्राफर कभी ट्रेनिंग करने जाते थे तो कभी एक्स-रे कर रहे थे। ऐसे में कई मरीज एक्स-रे न होने का दुखड़ा लेकर पीएमओ अंबाला कैंट डॉ. पूजा पेंटल के पास पहुंचे थे। बार-बार आ रही शिकायतों के बाद अब मेमोग्राफी का दिन निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
महिला ऑपरेटर को रखने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति कर इसका ठोस समाधान हो जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था व मरीजों की परेशानी को देखते हुए मेमोग्राफी करवाई जा रह है।
डॉ. राकेश सहल, सीएमओ अंबाला