{"_id":"681925a3bcd3d9e75f021e05","slug":"the-syringe-report-will-go-to-hmscl-ambala-news-c-36-1-ame1006-142138-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एचएमएससीएल को जाएगी सिरिंज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एचएमएससीएल को जाएगी सिरिंज की रिपोर्ट
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली पुरानी सिरिंज। संवाद
अंबाला सिटी। ट्राॅमा सेंटर में भेजी खराब गुणवत्ता वाली पांच एमएल की सिरिंज के मामले में पीएमओ ने सीएमओ कार्यालय को जवाब भेजा है। इसमें लिखा है कि अस्पताल में आई सिरिंज की गुणवत्ता सही नहीं है। आज सीएमओ की ओर से हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (एचएमएससीएल) को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले को अमर उजाला में उठाया गया था। गौरतलब है कि वेयरहाउस की ओर से अंबाला को करीब दो लाख सिरिंज मिली थीं। इसी सिरिंज के स्टॉक में से ट्राॅमा सेंटर को भी दो हजार सिरिंज भेजी थी। जब इन सिरिंज को इस्तेमाल किया तो ये टूटने लगीं। अस्पताल में चर्चा है कि इन सिरिंज को वापस भेजा जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
साहा स्थित राज्य स्तरीय वेयरहाउस से अंबाला सहित पंचकूला और यमुनानगर में भी सिरिंज की सप्लाई हुई है। वेयरहाउस में करीब आठ लाख सिरिंज आई थी। इसमें पंचकूला को डेढ़ लाख तो वहीं यमुनानगर को एक लाख सिरिंज उपलब्ध हुई है। अभी तक इन जिलों से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
सीएचसी में भी आ रही परेशानी
नागरिक अस्पताल के साथ- साथ इन सिरिंज को सीएचसी में भी भेजा था। इसमें से बराड़ा सीएचसी में तो काई परेशानी नहीं हुई है। तो वहीं शहजादपुर में पहुंची सिरिंज में खराबी देखने को मिली है। इसलिए अब शहजादपुर की ओर से इस बारे में सूचित किया है। चौड़मस्तपुर और मुलाना सीएचसी की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं अंबली सीएचसी अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है।
अब पुराने स्टॉक से चला रहे काम
मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से ट्रामा सेंटर में सिरिंज को बदल दिया गया है। यहां पर पुरानी सिरिंज को इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि पुरानी सिरिंज का अधिक स्टॉक नहीं आया है। फिर भी मरीजों का काम चलाया जा रहा है।
वर्जन
हमारी ओर से पुराने स्टॉक की सिरिंज लेकर काम चलाया जा रहा है। नई सिरिंज को बदलने का कार्य सीएमओ की ओर से किया जाएगा।
-डॉ. रेनू बेरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
वर्जन
हमें पीएमओ की ओर से जवाब मिला है। इसे मंगलवार को एचएमएससीएल को भेज दिया जाएगा। इसके बाद जैसे निर्देश होंगे उसी आधार पर कार्य किया जाएगा।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।