{"_id":"6a08b6aa2c54e0f64f068e16","slug":"the-sub-inspector-who-took-a-bribe-of-rs-8000-has-already-been-put-on-the-line-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163332-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठ हजार रिश्वत लेने वाला सब इंस्पेक्टर पहले भी हो चुका है लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठ हजार रिश्वत लेने वाला सब इंस्पेक्टर पहले भी हो चुका है लाइन हाजिर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बलदेव नगर पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई को शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी एसआई राकेश कुमार पहले भी विवादों में आकर दो बार लाइन हाजिर हो चुका था। बता दें कि बलदेव नगर पुलिस चौकी से पहले भी आरोपी तीन बार रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं। टीम ने 16 मई की रात को चौकी में दबिश दी थी।
केस में शामिल करने व बेल रद्द कराने की दे रहा था धमकी
एसीबी को दी तहरीर में कबीर नगर निवासी अतुल कश्यप ने बताया था कि उसके खिलाफ पिछले साल 16 जून 2025 को थाना बलदेव नगर में मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उसने सेशन जज वीरेंद्र मलिक की अदालत से अग्रिम जमानत हासिल की थी। अदालत ने उसे 8 मई तक थाने में जाकर जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे, लेकिन निजी कारणों से वह तय तारीख पर नहीं जा सका। इसके बाद उसने अपने वकील के माध्यम से अदालत से 16 मई तक का समय ले लिया था। पीड़ित का आरोप था कि इस केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने उसे 14 मई को चौकी में बुलाया और जांच में शामिल करने के नाम पर 13 हजार रुपये की डिमांड की। एसआई ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए, तो वह कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर उसकी जमानत रद्द करवा देगा।
5 हजार पहले लिए, बाकी रकम लेते ही विजिलेंस ने पकड़ा
पीड़ित ने बताया कि दबाव व धमकी के चलते आरोपी एसआई ने 14 मई को उससे 5 हजार रुपये लिए थे। बाकी के 8 हजार रुपये 15 मई को लेकर आने को कहा। पीड़ित ने पैसों की बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के साथ एसीबी को दिए। इसके बाद निरीक्षक बलौर सिंह के नेतृत्व में रेडिंग पार्टी का गठन किया गया, जिसमें मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार, नवीन कुमार, ईएएसआई सोमनाथ सिंह, भाग्यशाली और चालक हरनेक सिंह को शामिल किया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने चौकी में जाकर एसआई राकेश कुमार को केमिकल लगे नोट थमाए, इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।