{"_id":"686aee19003f6c58b1066d04","slug":"the-streets-are-dark-due-to-the-street-lights-being-switched-off-people-are-getting-them-fixed-at-their-own-expense-ambala-news-c-36-1-amb1003-145592-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्ट्रीट लाइट बंद होने से गलियों में छाया अंधेरा, अपने खर्च पर करवा रहे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्ट्रीट लाइट बंद होने से गलियों में छाया अंधेरा, अपने खर्च पर करवा रहे ठीक
Mon, 07 Jul 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में तीन महीनों से गलियों में अंधेरा छाया है। लोग अपने पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन लोगों की सरकार में पहुंच है, वह अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवा रहे हैं। रविवार को अमर उजाला के अभियान दूर करो अंधेरा के तहत जनसंवाद किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी स्ट्रीट लाइट की समस्या रखी।
लाइट पिछले कई महीनों से जल नहीं रही : पीपली बाजार के स्थानीय निवासी अखिल भारद्वाज ने बताया कि उनकी गली में स्ट्रीट लाइट तो लगी हैं, लेकिन यह लाइट पिछले कई महीनों से जल नहीं रही हैं। निगम की ओर से लाइट ठीक करने के लिए कोई नहीं आता। कॉलोनी के लोग कई बार निगम में शिकायत भी कर चुके हैं।
पहले सुचारू रूप से चलती थी : स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनके घरों के पास लगी स्ट्रीट लाइट पहले सुचारू रूप से चलती थी। निगम के कर्मचारी समय-समय पर लाइट ठीक करने के लिए भी आते थे। जब से निगम में पुरानी लाइट को ठीक करने का टेंडर रद हुआ है, तब से कोई भी कर्मचारी लाइट ठीक करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
लाइट न होने से गलियों में रहता है अंधेरा : स्थानीय निवासी कैप्टन जतिंद्र सोढ़ी ने बताया कि उनके क्षेत्र के साथ ही पटेल रोड, खतरवाड़ा में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। निगम की ओर से नई लाइट लगाने की बात कही जा रही थी, लाइट न होने से गलियों में अंधेरा होने से लोगों को परेशानी होती है। बुजुर्गों को रात के अंधेरे में गली से जाने में दिक्कत आती है। वह कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। संवाद
सरकार में पहुंच वाले लगवा रहे लाइट : स्थानीय निवासी किरणपाल ने बताया कि जिन लोगों की निगम और सरकार में पहुंच है, वह अपने वार्डों में लाइट लगवा लेते हैं, मगर आम जनता की कोई सुनवाई नहीं करता। जिनकी जितनी चलती है, वह उतनी लाइट ले जाते हैं।
खुद अपने खर्च पर लाइट को ठीक करवा रहे : स्थानीय विपिन गर्ग ने बताया कि स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी है। वह खुद अपने खर्च पर लाइट को ठीक करवा रहे हैं।
नई स्ट्रीट लाइट भी शहर में नहीं लगाई गई। बारिश के कारण सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चुनाव के समय होता है वायदा : स्थानीय निवासी राजिंद्र भार्गव ने बताया कि चुनाव के समय में वार्ड के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वायदा किया गया था। अब निगम की ओर से उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता। स्ट्रीट लाइट बंद होने से गलियों में अंधेरा पसरा पड़ा है।