फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The spirit of Amrit Mahotsav will be seen, the tricolor will be hoisted in every house

अमृत महोत्सव का दिखेगा जोश, हर घर में लहराएगा तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The spirit of Amrit Mahotsav will be seen, the tricolor will be hoisted in every house
अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जिले में हर घर में तिरंगा दिखेगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में मनाया जा रहा है। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने उपायुक्त विक्रम सिंह से सभी विभागों को सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आमजन को अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बारे में कहा। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 70 लाख घरों पर तिरंगा लगाया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन

दी जाएगी कार्यक्रम की जानकारी
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पंपलेट, बैनर आदि के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। हरियाणा परिवहन की बसों पर हर घर तिरंगा अभियान के संदेश लिखा जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed