{"_id":"6990dc5d927950a1be0bb6ed","slug":"the-speed-of-trains-will-increase-on-the-delhi-ambala-rail-section-new-trains-will-also-run-ambala-news-c-36-1-amb1001-158311-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, नई भी चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, नई भी चलेंगी
विज्ञापन
अगले चरण में अंबाला से जालंधर तक बिछेगी नई रेल लाइन, तीन हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, वहीं नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली से अंबाला के बीच 194 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। करीब 5,983 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को न केवल यात्रियों की सुविधा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले चरण में अंबाला से जालंधर तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी और इस पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कई राज्यों को होगा फायदा
दिल्ली से अंबाला और अंबाला से जालंधर तक रेल लाइन के बिछने से कई राज्यों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान राज्यों से यात्री बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे और इससे मालगाड़ियों के संचालन में भी काफी मदद मिलेगी। मौजूदा समय में डीएफसीसीआईएल का कॉरिडोर सहारनपुर से पंजाब की तरफ जुड़ा हैं, लेकिन दिल्ली से जुड़ने के बाद मालगाड़ियों के लिए भी अलग रेल लाइन मिल जाएगी। मौजूदा समय में अंबाला से दिल्ली की तरफ दोनों दिशाओं में लगभग 150 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रोजाना लगभग 50 हजार यात्री कैंट स्टेशन से इन ट्रेनों के माध्यम से आवागमन करते हैं लेकिन अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर व्यस्तता के चलते ट्रेनों को कभी आउटर पर रोकना पड़ता है तो कभी बीच रास्ते के किसी छोटे स्टेशन पर लेकिन नई रेल लाइन के बिछने से यह सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
कैबिनेट ने दिल्ली-अंबाला के बीच दो रेल लाइनों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे आने वाले समय में काफी फायदा होगा। मौजूदा समय में चल रही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा। इसी प्रकार नई ट्रेनों के संचालन की भी रुपरेखा तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला