फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The speed of trains will increase on the Ambala-Bathinda rail section.

Ambala News: अंबाला-बठिंडा रेल खंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The speed of trains will increase on the Ambala-Bathinda rail section.
- इस मार्ग पर चलने वाली यात्री ट्रेनों व मालगाड़ियों को नहीं जाना होगा राजपुरा स्टेशन
विज्ञापन

नंबर गेम-
- 411.96 करोड़ की परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम
- 13.46 किलोमीटर लंबी बिछाई जाएगी बाईपास रेल लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-बठिंडा रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इसके अलावा नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार होगा। राजपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक कौली बाईपास से यह सुविधा मिलेगी। इस बाईपास के बनने से ट्रेनों व मालगाड़ियों को राजपुरा रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजपुरा से पहले ही ट्रेनें कौली बाईपास से बठिंडा की तरफ डायवर्ट हो जाएंगी। रेलवे इस योजना पर लगभग 411.96 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेंगा। इस योजना के तहत शंभू स्टेशन से कौली बाईपास तक लगभग 13.46 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी।
राजपुरा रेल यार्ड पर दबाव
मौजूदा समय में 100 से अधिक ट्रेनें राजपुरा रेल यार्ड से गुजरती हैं। इनमें से 30 के करीब ट्रेनों को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाता है लेकिन अन्य 70 ट्रेनों को भी राजपुरा रेलवे यार्ड में रोका जाता है ताकि ट्रेनों का सुरक्षित संचालन किया जा सके। इसलिए ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ता है और ट्रेनें लेट भी हो जाती थीं। इसलिए रेलवे ने इस परेशानी के समाधान के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व प्रस्ताव तैयार किया था ताकि बठिंडा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को राजपुरा स्टेशन पर जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

अंबाला-बठिंडा के बीच संचालित ट्रेनें
अंबाला मंडल के अधीन बठिंडा रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में 10 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें छह के करीब यात्री ट्रेनें भी शामिल हैं, वहीं एक वंदे भारत का संचालन भी बठिंडा से दिल्ली के बीच हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों के समय में 20 से 30 मिनट का अतिरिक्त समय लग जाता है। पहले इन ट्रेनों को राजपुरा स्टेशन पर आना पड़ता है और यहां कुछ देर के ठहराव के बाद उन्हें गंतव्य स्टेशन के लिए हरी झंडी दी जाती है लेकिन कौली बाईपास बनने से सीधा ट्रेनों अंबाला से चलकर पटियाला और राजपुरा तक जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने कौली बाईपास के निर्माण की घोषणा कर दी है। यह योजना आने वाले समय में काफी कारगर साबित होगी। मौजूदा समय में संचालित ट्रेनों के समय में बचत होगी और नई ट्रेनों के संचालन की रुपरेखा तैयार हो सकेगी।
- विनोद भाटिया, डीआरएम,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed