फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Sikh museum will showcase the history of Sikhism and the sacrifices of the Gurus through an audio-visual medium.

Ambala News: ऑडियो-विजुअल माध्यम से सिख धर्म के इतिहास और गुरुओं के बलिदान को दर्शाएगा सिख संग्रहालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Sikh museum will showcase the history of Sikhism and the sacrifices of the Gurus through an audio-visual medium.
कुरुक्षेत्र। उमरी में सिख संग्रहायल का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
पिपली। धर्मनगरी में करीब 124 करोड़ की लागत से सिख संग्रहालय तैयार किया जाएगा, जिसमें ऑडियो-विजुअल माध्यम से सिख धर्म के इतिहास और गुरुओं के बलिदान को दर्शाया जाएगा। इसको लेकर सिख समाज के साथ-साथ अन्य लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद में आयोजित कार्यक्रम से ऑनलाइन माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे। धर्मनगरी के चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव उमरी में करीब 5 एकड़ में बनने वाले इस संग्रहालय का निर्माण कार्य कई माह से जारी है, जिसकी चारों ओर की नींव व मिट्टी भराव भी किया जा चुका है। इस संग्रहालय को बनाए जाने के प्रयास वर्ष 2023 में शुरू हुए थे। पहले इसे थीम पार्क में बनाया जाना था, जिसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने करीब तीन एकड़ जमीन देना भी तय कर दिया था लेकिन थीम पार्क बचाने को लेकर विरोध के चलते यहां पर यह संग्रहालय बनाया जाना रद्द करना पड़ा तो वहीं गांव उमरी में जगह चिह्नित की गई। इस संग्रहालय में सभी दस गुरुओं के इतिहास से आमजन को रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed