{"_id":"677306f0042e5790a305a0ad","slug":"the-severe-cold-increases-the-number-of-respiratory-and-ent-patients-ambala-news-c-36-1-ame1006-135216-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कड़ाके की सर्दी बढ़े सांस और ईएनटी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कड़ाके की सर्दी बढ़े सांस और ईएनटी के मरीज
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। कड़ाके की सर्दी ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। बदलते मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सोमवार को ओपीडी सेवाएं खुलते ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई।
ठंड के कारण मरीजों की संख्या में तो बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन सर्दी, गले में संक्रमण और सांस संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिखी। इन दिनों 100 से अधिक मरीज गले में संक्रमण और करीब 100 मरीज सांस संबंधी बीमारियों के ही आ रहे हैं।
जिला में 2750 मरीजों को दिखाया
सोमवार को भी सिटी नागरिक अस्पताल में करीब 1250 मरीज और छावनी में भी 1500 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे। सोमवार को सबसे अधिक मरीज सांस संबंधी और गले के पहुंचे थे। बढ़ती ठंड के कारण बच्चों में भी सर्दी, खांसी और जुकाम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में हवा में धूल मिट्टी के कण अधिक होते हैं। इसलिए संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। सर्दियों में सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग विभाग के ही आते हैं। रोजाना हड्डियों की समस्या को लेकर करीब 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सोमवार को ऑपरेशन का दिन रहता है। इसलिए ओपीडी में मरीजों की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन
80 फीसद मरीजों को गले की परेशानी
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि इन दिनों वायरल बहुत अधिक फैल रहा है। इसके कारण लोगों को गले का संक्रमण जैसी परेशानियां अधिक हो रही है। ओपीडी के करीब 120 मरीजों में 80 प्रतिशत लोग अपने गले का उपचार करवाने ही पहुंच रहे हैं। इन दिनों हवा में धूल-मिट्टी के कण होते हैं। इसलिए गले में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मुंह को ढक कर रखें जिससे गंदी हवा मुंह में दाखिल न हो।
साै से अधिक मरीजों को सांस की तकलीफ
फिजीशियन डॉ. विशाल कालवां ने बताया कि इन दिनों बुजुर्गों को सांस संबंधी परेशानियां अधिक हो रही है। उनके पास रोजाना 180 से 200 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें से 100 मरीज सांस संबंधी परेशानियों के ही आ रहे हैं। ठंड में फेफड़ों में संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी होती है। इसलिए सीओपीडी की समस्याएं बहुत अधिक हो गई हैं।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: