फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The second merit list will be released on July 2 in the colleges of the district

Ambala News: जिले के कॉलेजों में दो जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
The second merit list will be released on July 2 in the colleges of the district
अंबाला सिटी। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जुलाई माह शुरू होते ही यह दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। जुलाई माह में राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनांस व माइनॉरिटी संस्थानों में दाखिले होंगे। 2 जुलाई को सभी कॉलेजों में दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद आवेदक मेरिट में नाम आने पर दाखिला ले सकेंगे। इसी तरह राजकीय आईटीआई व राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में भी काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


जिले में सभी 8 राजकीय आईटीआई में 3 जुलाई को पहली राउंड की मेरिट कम सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की 3 से 5 जुलाई व 7 जुलाई को दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी 3 से 8 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। 9 जुलाई को बची सीट की सूची जारी की जाएगी। 11 जुलाई को बची सीट पर दूसरे राउंड की मेरिट जारी होगी। वहीं, शहर के राजकीय आईटीआई में 1184 सीट के मुकाबले 6 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


------

पॉलीटेक्निक में लेटरल एंट्री में आखिरी दिन आए आवेदन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में आवेदन की तारीख 3 जुलाई तक बढ़ी है। प्रदेश में सभी पॉलीटेक्निक में 18 हजार 922 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में आवेदन का आखिरी दिन रहा। दोनों संस्थानों में अभ्यर्थी आवेदन के लिए पहुंचे। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 238 फार्म सत्यापित होने के लिए आए हैं, जबकि प्रदेश में 5872 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में 47 फार्म सत्यापित होने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed