फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The roads of Cantonment Assembly will be improved at a cost of crores of rupees

Ambala News: करोड़ों रुपये की लागत से छावनी विधानसभा की सड़कों का होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The roads of Cantonment Assembly will be improved at a cost of crores of rupees
अंबाला। छावनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का 25 करोड़ रुपये की लागत से सुधार होगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कुल 23 सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण होगा। इसका सीधा फायदा छावनी में लाखों वाहन चालकों को मिलेगा। गृहमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के टेंडर जल्द लगाए जाएं, ताकि इनके निर्माण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन

लगभग सवा सात किमी. लंबे टांगरी बांध रोड को अब महेशनगर पंप हाउस से रामगढ़ माजरा तक चौड़ा किया जाएगा। टांगरी बांध रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब 6.03 करोड़ रुपये की लागत से रोड को चौड़ा किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही पहली बार टांगरी बांध पर पक्की रोड को बनाया गया था और आज यह रोड वाहन चालकों के लिए सबसे उपयुक्त आने-जाने का मार्ग बन गई है। इसी टांगरी बांध रोड को अब जीटी रोड से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

एमईएस रोड से बोह तक मुख्य सड़क की हालत में भी सुधार होगा। 2.56 करोड़ रुपये की लागत से 2.35 किमी. लंबी रोड की मरम्मत होगी। वहीं बब्याल से भूर मंडी तक 2.37 करोड़ रुपये की लागत से भी मुख्य रोड की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में करोड़ों की लागत से सड़कों की हालत में होगा सुधार
छावनी विधानसभा क्षेत्र में गरनाला से बरनाला तक सड़क की 70 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी।
नारायणगढ़ रोड से गरनाला तक 22.84 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी।
तोपखाना बाजार से टुंडला तक 40.81 लाख रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत।
जीटी रोड से बुहावा तक सड़क की 92.19 लाख से मरम्मत और चौड़ीकरण।
बहबलपुर से मोहड़ी व भानोखेड़ी तक 1.68 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण।
धनकौर से बलदेव नगर तक 58.48 लाख रुपये की लागत से मरम्मत।
पंजोखरा साहिब से धीरा माजरा तक 74.84 लाख रुपये की लागत से मरम्मत।
तोपखाना बाजार से पंजोखरा साहिब सड़क की 46.87 लाख की लागत से मरम्मत।
जनेतपुर तक 24.44 लाख रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत।
एमईएस रोड से बोह व बोह से हनुमान मंदिर तक 53.05 लाख की लागत से मरम्मत।
बोह से शिव मंदिर रोड की मरम्मत 7.36 लाख रुपये की लागत से मरम्मत।
दलीपगढ़ में एमईएस रोड से राजकीय स्कूल तक 25.24 लाख रुपये की लागत से मरम्मत।
एचबी बब्याल से गुरुद्वारा साहिब बब्याल तक 53.40 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण।
बब्याल में गली नंबर एक के पास सड़क की 48.62 लाख रुपये की लागत से मरम्मत और चौड़ीकरण।
खतौली से वाया मंडोर काकरू तक सड़क की 1.71 करोड़ की लागत से मरम्मत।
नारायणगढ़ रोड से खतौली तक 50.90 लाख रुपये की लागत से मरम्मत।
अंबाला छावनी से उगाडा-बाडा तक 2.03 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत।
अंबाला छावनी से शिवाला मंडी वाया उगाडा-बाडा 17.16 लाख की लागत से मरम्मत। बोह से पंजाब बार्डर तक 85 लाख रुपए की लागत से रोड की मरम्मत। बब्याल वाटर वर्क्स तक एमईएस रोड की 88.27 लाख की लागत से मरम्मत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed