फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The road leading from Nahan House to Jagadhri Gate was broken

Ambala News: नाहन हाउस से जगाधरी गेट को जाने वाली टूटी सड़क पड़ी, गड्ढों से लोग हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The road leading from Nahan House to Jagadhri Gate was broken
अंबाला सिटी। नाहन हाउस से जगाधरी गेट को जाने वाली टूटी सड़क टूटी पड़ी है। शनिवार को सड़क टूटने से परेशान दुकानदारों को मिलने के लिए जनसेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य पहुंचे। जहां दुकानदार रवि कुमार, संजय ने इस समस्या बारे अवगत करवाया। दीपक शांडिल्य ने कहा है कि शहर विधानसभा क्षेत्र के चार नंबर पुलिस चौकी से नगर निगम के कार्यालय को जाने वाली सड़क पर यह ही नहीं पता चलता कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। यह सारी सड़क या तो टूटी पड़ी है या फिर इंटरलॉकिंग टाइल्स दब गई है। जगह-जगह बडे़-बडे़ गड्ढे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर आवाजाही करने वाले राहगीर परेशान हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क की मरम्मत व निर्माण की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या का शहर विधायक व इस सड़क को लगने वाले वार्ड पार्षद ध्यान दें। यह सड़क नाहन हाउस से जगाधरी गेट नगर निगम कार्यालय की तरफ जाती है। सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया व चोपहिया वाहन निकल नहीं पाते। शांडिल्य ने कहा कि यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन दिन रात इस सड़क पर निर्माण कार्य लगाकर इस सड़क का निर्माण दुरूस्त करे ताकि लोगों को निजात मिल सके और न ही कोई हादसा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed