Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The road from Janata Chowk to Geeta Gopal Chowk will remain closed tomorrow.

Ambala News: कल जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक बंद रहेगा रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The road from Janata Chowk to Geeta Gopal Chowk will remain closed tomorrow.
- छावनी स्थित गांधी मैदान में होने वाली रैली को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में किया बदलाव
विज्ञापन

अंबाला-यमुनानगर मार्ग पर आवाजाही रहेगी ठप, सिर्फ आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक मार्ग रहेगा बाधित
- शाहबाद और पंजोखरा साहिब होकर निकलेंगे वाहन, सफर में परेशानी होने पर डायल करें 112 पर लें मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित गांधी मैदान में 5 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली को ध्यान में रखते हुए जिला व ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। कार्यक्रम के दौरान छावनी में यातायात को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि आमजन की सुविधा के लिए कई वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, छावनी के जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक का अंबाला-यमुनानगर मार्ग आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग न करें। हालांकि, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवाओं जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए यह मार्ग खुला रहेगा।
विज्ञापन


वाहनों के लिए तय वैकल्पिक रूट
अंबाला छावनी से यमुनानगर जाने वालों के लिए रूट-1 के तहत शाहबाद-साहा-यमुनानगर का निर्धारण किया गया है। इसी प्रकार रूट-2 के तहत मोहड़ा अनाज मंडी-न्यू रिंग रोड-बड़ा खुड्डा-साहा-यमुनानगर और रूट-3 के तहत बलदेव नगर-पंजोखरा साहिब-शहजादपुर-साहा-यमुनानगर निर्धारित किया गया है। यमुनानगर से अंबाला आने वालों के लिए रूट-1 के तहत यमुनानगर-साहा-शाहबाद-अंबाला, रूट-2 के तहत यमुनानगर-साहा-बड़ा खुड्डा-न्यू रिंग रोड-मोहड़ा अनाज मंडी-अंबाला छावनी और रूट-3 के तहत यमुनानगर-साहा-शहजादपुर-पंजोखरा साहिब-बलदेव नगर-अंबाला निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में आने वाले वाहनों के लिए निर्देश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे वाहन चालक अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों या प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन खड़े पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रा पर निकलने से पहले अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

सफर के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, जाम या आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
- अजीत शेखावत, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed