फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The risk of BP and sugar is constantly increasing

Ambala News: लगातार बढ़ रहा बीपी और शुगर का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The risk of BP and sugar is constantly increasing
जांच अ​भियान के दौरान लोगों को जांचते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
अंबाला सिटी। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में जीवनशैली से संबंधित बीमारियां बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु के पांच लाख लोग हैं। इनमें से करीब 52 हजार लोग जीवन शैली संबंधित बीमारी बीपी और शुगर से ग्रसित है।
विज्ञापन

इसलिए स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर गंभीर है। विभाग ने बीते माह एक विशेष जांच अभियान चलाया था। जिसमें अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिन मरीजों में बीपी या शुगर की समस्या पाई गई तो उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया गया है। विभाग की ओर से मरीजों का फॉलोअप भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरे माह में हुई 14971 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच अभियान में कुल 30 वर्ष से अधिक आयु के 14971 लोगों को जांचा। इसमें 4269 लोग शुगर और 6459 लोगों में बीपी की समस्या पाई गई। इसके साथ ही शुगर के 4511 और बीपी के 6482 लोगों का फाॅलोअप किया गया। विभाग की ओर से 28 दिनों बाद मरीज की जांच करवाई जाती है और नियंत्रण का स्तर जांचा जाता है। जिला अंबाला में मार्च से लेकर अभी तक शुगर के 23142 और बीपी के 38276 मरीज हैं। इसके अलावा छह हजार मरीजों ने अपनी बीमारी पर नियंत्रण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगा अभियान : नीलम
एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. नीलम कुश्वाह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए आशा को प्रति मरीज 50 रुपए दिए जाते हैं। अगर आशा किसी मरीज तक उपचार के लिए छह माह तक जाती है, इसके बाद उसे यह पैसे मिलते है। उन्हाेंने कहा कि इन बीमारियाें को अपनी जीवन शैली सुधार कर ही नियंत्रण किया जा सकता है। इसके साथ ही समय- समय पर जांच से भी समय रहते किसी गंभीर बीमारी के बारे में पता चल पाता है। इसलिए सभी को समय- समय पर अपनी जांच जरूर करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed