फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The results of class 10th and 12th were better

Ambala News: दसवीं और बारहवीं का परिणाम रहा बेहतर, छह नए पीएमश्री मिले

Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The results of class 10th and 12th were better
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद - फोटो : जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा। विभाग ने राजकीय स्कूलों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम सुधारने के लिए लक्ष्य दिया। स्कूलों ने अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को भी पार कर दिया। स्कूलों में दसवीं कक्षा के लिए परिणाम का लक्ष्य 75 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

इस वर्ष दसवीं कक्षा का परिणाम 95.69 प्रतिशत रहा। इसी तरह बारहवीं कक्षा के लिए परिणाम का लक्ष्य 85 फीसदी रखा गया था। इस लक्ष्य को पार करते हुए बारहवीं कक्षा का जिले का परिणाम 86.38 प्रतिशत रहा। इस वर्ष दूसरे चरण में जिले को छह पीएम स्कूल भी मिले। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। इन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलेगी। इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्योली स्कूल चयनित किए गए। इन स्कूलों से ग्रांट देने के लिए एस्टीमेट भी मांगे गए और कई ग्रांट भी दी जा चुकी हैं। स्कूलों में सुंदरीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन




स्कूलों में नए कमरे भी बनाए गए



इस वर्ष जिले के तीन राजकीय स्कूलों में नए कमरे भी बनाए गए हैं, जबकि एक स्कूल में कमरे बनाने का कार्य चल रहा है। इनमें राजकीय स्कूल रामबाग रोड में पांच, बड़ौग स्कूल में छह, रामपुर सरसहेड़ी स्कूल में पांच कमरे बनाए गए हैं, जबकि कोड़वा खुर्द में कमरे बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं, इस वर्ष कोई स्कूल न तो अपग्रेड हुआ और न ही मर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


89 स्कूलों के 245 कमरे हुए असुरक्षित

जिले में बीते वर्ष में खंड नारायणगढ़, साहा, बराड़ा, अंबाला खंड वन, अंबाला खंड टू, शहजादपुर के 89 राजकीय स्कूलों के 245 कमरे असुरिक्षत हुए। इन स्कूलों में 224 स्कूलों के भवन की बोली भी हो चुकी है, जबकि 21 स्कूल ऐसे हैं, जो असुरिक्षत हो चुके हैं और उनके भवन की बोली की जानी हैं।



वर्जन



इस वर्ष पहली से आठवीं तक कोई भी स्कूल न तो मर्ज हुआ है और न ही कोई अपग्रेड हुआ है। स्कूलों में विभाग की योजनाओं को पूरे वर्ष बेहतरीन तरीके से लागू किया गया।


सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।



वर्जन



दसवीं और बारहवीं का परिणाम इस वर्ष बेहतरीन रहा। राजकीय स्कूलों को परिणाम को बेहतरीन बनाने के लिए लक्ष्य दिया गया था। स्कूलों ने इस लक्ष्य को पार किया और परिणाम काफी अच्छा रहा है। इस बार नौंवी से बारहवीं तक कोई भी स्कूल अपग्रेड व मर्ज नहीं हुआ है।

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed