{"_id":"668093a6384bbe60da0c7067","slug":"the-representatives-of-the-sarpanch-who-stopped-the-occupation-were-assaulted-ambala-news-c-36-1-sknl1017-125374-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कब्जा रोकने गए सरपंच प्रतिनिधियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कब्जा रोकने गए सरपंच प्रतिनिधियों से मारपीट
विज्ञापन
अंबाला। घेलड़ी गांव में पंचायत की गली और नाली को तोड़कर अपनी जगह मिलाने और पंचायत प्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया है।
मुलाना पुलिस ने गांव की सरपंच मीना की शिकायत पर गांव के रहने वाले प्रताप सिंह उसकी पत्नी ललतेश और माता शारदा देवी पर मामला दर्ज कर दिया। डीएसपी सुरेश शर्मा ने खुद जांच का जिम्मा संभाल रहे हैं।
शिकायतकर्ता घेलड़ी गांव सरपंच मीना ने आरोप लगाया कि प्रताप सिंह मुलाना का रहने वाला है। आरोपी ने घर के पास बने सामुदायिक केंद्र की गली को 28 जून की सुबह करीब छह बजे बिना किसी पंचायत या अधिकारी को सूचित किए गली पर लगी टाइलें और नाली को तोड़कर अपनी जगह में मिला लिया। साथ ही उस पर अवैध तरीके से, खुली तथा नाली बनाने लग गया। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।
धमकाया कि बदमाशों को बुलाकर मरवा देंगे। आरोप लगाया कि प्रदीप अपनी माता शारदा देवी व पत्नी ललतेश को बुला कर झगड़ा करने लगे तो प्रदीप कुमार ने पंचायत सचिव को सूचित कया। जैसे ही सचिव मौके पर गए तो काम बंद कर दिया। उनके जाते ही काम शुरू कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने डायल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस ने काम बंद कर दिया। जैसे ही पुलिस गई तो भूषण कुमार के साथ आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी।