फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The relatives of the newborn lodged a complaint against the hospital

Ambala News: नवजात के परिजनों ने दी अस्पताल के खिलाफ शिकायत

Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the newborn lodged a complaint against the hospital
अंबाला सिटी। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उपचार में लापरवाही की शिकायत मॉडल टाउन चौकी में दी। चौकी प्रभारी ने शिकायत को एसपी कार्यालय में भेज दिया।
विज्ञापन

यहां से यह शिकायत सीएमओ कार्यालय भेजी जाएगी। ऐसे मामलों की स्वास्थ्य विभाग का नेग्लिजेंसी बोर्ड जांच करता है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। नवजात की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि इस मामले से संबंधित अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो नियम अनुसार जांच होगी। इस मामले में जब अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो कोई बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पूरी घटना का जिक्र
फ्रेंड्स कॉलाेनी निवासी दर्पण बतरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी साइनी बत्रा के उपचार के लिए मनाली हाउस स्थित निजी अस्पताल में गए थे। चिकित्सक ने बताया कि साइनी का प्रसव शनिवार को होगा। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे साइनी का प्रसव किया। एक लड़का पैदा हुआ। मगर पैदा होते ही नवजात की तबीयत खराब हो गई। पूरा शरीर नीला पड़ गया। पीड़ित दर्पण का आरोप है कि इस बारे में पूछा तो महिला चिकित्सक ने कोई जवाब नहीं दिया और दूसरे विशेषज्ञ अस्पताल में नवजात को भेज दिया। वर्जन
परिजनों की शिकायत को एसपी कार्यालय भेज दिया गया है। मंगलवार तक शिकायत सीएमओ कार्यालय भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
-रघुबीर सिंह, मॉडल टाउन चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed