फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The registries of shops on single window will be of shopkeepers: Vij

सिंगल विंडो पर दुकानों की रजिस्ट्रियां दुकानदारों के होंगी नाम : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The registries of shops on single window will be of shopkeepers: Vij
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से छावनी नगर परिषद की 20 वर्ष से अधिक पुरानी किराये की दुकानों के दुकानदारों को मालिकाना हक मिला है। इसी को लेकर उनके आवास पर वीरवार को पहुंचे राय मार्किट एसोसिएशन के दुकानदारों ने गृहमंत्री को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर आभार जताया। गृहमंत्री ने दुकानदारों को बताया कि नगर परिषद द्वारा जल्द ही दुकानदारों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने नप अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह कैंप लगाकर सिंगल विंडो पर दुकानों की रजिस्ट्रियां दुकानदारों के नाम करें। गृहमंत्री ने दुकानदारों से आह्वान किया कि भविष्य में दुकानों को एक जैसा बनाएं और एक जैसा ही नाम लिखवाएं ताकि पूरा बाजार अलग नजर आ सके। राय मार्केट एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन हरीश कपूर, अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भोला, उपाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा, रमेश मारकन, सौरभ, महासचिव, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष हैप्पी बब्बर, संयुक्त सचिव तरुण बजाज के अलावा सदस्य संदीप कुमार, राजीव भल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed